Search
Close this search box.

चाचा पर हुए हमले में बचाव करने पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाचा पर हुए हमले में बचाव करने पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष घायल

दूसरे पक्ष ने भी थाने में दिया शिकायती पत्र

संवाददाता 

नसीराबाद, रायबरेली।

सार्वजनिक रास्ते से रिक्शा हटाने को लेकर हुए विवाद में चाचा पर हुए हमले के दौरान हमलावरों ने बीच बचाव करने पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष पर भी हमला कर दिया जिससे चाचा समेत नगर पंचायत अध्यक्ष भी घायल हो गए।

थाना क्षेत्र अंतर्गत नसीराबाद कस्बा निवासी सिद्दीक अहमद पुत्र मो० वली ने स्थानीय थाना नसीराबाद में चार के विरुद्ध नामजद शिकायती पत्र देकर बताया कि मैं शनिवार को समय लगभग तीन बजे वार्ड नं०10 मदरसे के पास खड़ा था जहां वार्ड नं० 4 सोनी नगर (बंगला) निवासी वसीम पुत्र बसीर ने सार्वजनिक रास्ते में ई रिक्शा खड़ा कर दिया था, मेरे द्वारा रास्ते से रिक्शा हटाने को कहा गया तो विपक्षी मो० अहमद, तालिब व हुरैरा आए और गाली गलौच करते हुए मुझे मारने लगे। वहीं बीच बचाव करने पहुचे मेरे भतीजे मो० अली फाकिर पुत्र सैय्यद अहमद मुझे थाने लेकर जाने लगे तभी विपक्षीगण ने लाठी, डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे भतीजे मो० अली और भाई छोटे और भाई मो० सईद को गम्भीर चोटें आईं।

वहीं दूसरे पक्ष से वार्ड नंबर चार निवासी मोहम्मद वसीम ने भी शिकायती पत्र दिया है कि शाम लगभग साढ़े तीन बजे मोहम्मद अली फाकिर, मोहम्मद सईद, मोहम्मद सिद्दीक, मोहम्मद अनस, मोहम्मद आदिल आदि साथियों के साथ घर पर आकर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वसीम व सरवरी को मारा-पीटा। उस दौरान चेयरमैन मोहम्मद अली हाथ में पिस्टल लिये थे।

फिलहाल पुलिस ने चेयरमैन मोहम्मद अली को मेडिकल के लिए भेजा। थानाध्यक्ष पवन कुमार सोनकर ने बताया कि दोनों पक्षों से मारपीट संबंधी प्रार्थनापत्र मिला है। जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें