
मुख्यमंत्री से मिला इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायबरेली का प्रतिनिधि मंडल

संवाददाता
रायबरेली।
भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ रायबरेली और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायबरेली का एक प्रतिनिधि मंडल ने क्लीनिक व अस्पताल का रजिस्ट्रेशन 1 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष तक किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से भेंट कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
भेंट करने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी रायबरेली डॉ सुमेधा रस्तोगी, अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायबरेली डॉ. संजीव जायसवाल, डॉ. आशा शंकर वर्मा, डॉ. संजय रस्तोगी , डॉ विकास द्विवेदी, डॉ. अतुल अग्रवाल, डॉ. सी बी सिंह, डॉ. आशीष श्रीवास्तव एवं डॉ. राशी उपस्थित रहे।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायबरेली अध्यक्ष ने बताया कि मुलाकात सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई जिसमें जिले की ज्वलंत समस्या से भी माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया।
Author: Vikas Srivastava










