
कुशल शीर्ष नेतृत्व में हो रहा सहकारिता क्षेत्र में संचालित योजनाओं का सफ़ल क्रियान्वयन :विवेक विक्रम
वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ने किया पत्रकार वार्ता का आयोजन

संवाददाता
रायबरेली।
जिला सहकारी बैंक लगातार प्रगति ओर अग्रसर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। बैंक अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने बताया कि बैंक लगातार तीसरे वर्ष भी लाभ में रहा है और इस बार 3.51 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी 34 शाखाओं में सोलर सिस्टम लगाए गए हैं और 185 पैक्स समितियों को कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है, जिससे किसानों को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं मिलेंगी। साथ ही छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को ऋण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। बैंक द्वारा पर्सनल, गृह और वाहन ऋण की सुविधाएं भी दी जा रही हैं। बैंक अध्यक्ष ने लोगों से बैंक की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
इस अवसर पर बृजेश विश्वकर्मा, सचिव/ मुख्य कार्यपालक अधिकारी, रामानन्द दुबे उप महाप्रबन्धक, रणंजय सिंह, अनुभाग अधिकारी (आई०टी०), शैलेन्द्र कुमार अनुभाग (प्रशासन), सत्यनारायण अनुभाग अधिकारी (लेखा), श्याम लाल रत्नाकर शाखा प्रबन्धक एवं बैंक के समस्त कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Vikas Srivastava










