Search
Close this search box.

रायबरेली की आस्था श्रीवास्तव ने फिर बढ़ाया जनपद का गौरव 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली की आस्था श्रीवास्तव ने फिर बढ़ाया जनपद का गौरव 

डलमऊ, रायबरेली।

इंटरमीडिएट परीक्षा २०२२ में उत्तर प्रदेश में ५वां स्थान हासिल कर जनपद का नाम ऊंचा करने वाली आस्था श्रीवास्तव ने एक बार फिर जनपद का नाम रोशन करके गौरवान्वित किया है। आस्था श्रीवास्तव ने बीएससी फाइनल ईयर में पंडित जगन्नाथ मिश्र पीजी कालेज लखनऊ यूनिवर्सिटी में टॉप करके कुलपति कांस्य पदक प्राप्त करके रायबरेली जिले का नाम रोशन किया।

ज्ञात हो कि आस्था श्रीवास्तव के पिता प्रभाकर श्रीवास्तव पेशे से सहायक अध्यापक हैं और मुराई बाग कस्बे में आदर्श नगर के निवासी हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें