Search
Close this search box.

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बच्चों को कराया गया शैक्षिक भ्रमण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बच्चों को कराया गया शैक्षिक भ्रमण

 

छतोह, रायबरेली।

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत छतोह ब्लॉक के प्रतिभागी छात्रों को इन्दिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसत गंज जनपद अमेठी का शैक्षिक भ्रमण खण्ड शिक्षा अधिकारी छतोह विजय प्रकाश की अध्यक्षता में कराया गया। भ्रमण में बच्चों को अकादमी की तरफ से अमर दीप सिंह, प्रिया द्विवेदी, रिंकी प्रसाद, के० खान ने बच्चों को हवाई जहाज के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों को सिखाने/बताने हेतु आदित्य नारायण पांडेय अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, गिरजेश सिंह अध्यक्ष जूनियर संघ, धीरेंद्र पटेल, अशफाक अहमद ARP, अर्पणा चौधरी, गायत्री, गाइड की भूमिका में रहे। परिसर में बच्चों को नाश्ते पानी की व्यवस्था की गयी थी। बच्चों द्वारा गायन कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। प्रतिभागी सभी बच्चों को टी शर्ट, कैप आदि प्रदान की गयी जिसे पाकर बच्चे उत्साहित एवं प्रफुल्लित। हुए दोपहर में नैना रिसॉर्ट बहादुरपुर में ही बच्चों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गयी थी। कार्यक्रम की जिम्मेदारी राजेश कुमार, मनोज कुमार की थी।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Leave a Comment

और पढ़ें