Search
Close this search box.

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत रोजगार मेला आयोजित 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत रोजगार मेला आयोजित 

 

रायबरेली।

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत राजकीय हाई स्कूल बेला भेला रायबरेली में रोजगार मेला आयोजित किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा अभियान के पूर्व जिला समन्वयक शिव नारायण सोनी ने कहा कि नयी पीढ़ी को मेहनत से पढ़ाई-लिखाई करनी चाहिए, शासकीय सेवाओं के साथ व्यवसाय करने की पहल करें तो उत्तम होगा। कार्यक्रम में डॉ अदीबा कमाल ने बच्चों को गाइड करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत होने के लिए जीव विज्ञान, इंजीनियर बनने के लिए मैथ की पढ़ाई करें। मेला आयोजित करने का उद्देश्य बताते हुए प्रधानाचार्या कस्तूरबा सचान ने कहा कि इस उम्र से ज़िन्दगी जीने के लिए मार्ग चुनना है।

समारोह में शिक्षिका रुपा तिवारी, अकीला आया, विन्दूवर्मा, पारुल मिश्रा, सरिता सोनी ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर अभिभावक दिलीप निर्मल, राम महेश, किरन देवी, रानी, कुसुम, पूनम आदि उपस्थित रहे। बच्चों ने रोजगार परक स्टाल लगाए। कार्यक्रम में बैंक आफ बड़ौदा की प्रबन्धक ज्योतिमा, डाक्टर रश्मि सिंह, स्टाफ नर्स शिवम् उपस्थित रहे। छात्रा पूनम मौर्य ने सरस्वती वंदना की। स्वागत गीत अवनी ने प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या कस्तूरबा सचान ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Leave a Comment

और पढ़ें