
सुजय विक्रम सिंह को मिली डी.फिल् की उपाधि

पवन श्रीवास्तव
नसीराबाद, रायबरेली।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी ने 104 वें दीक्षांत समारोह में विकास खण्ड छतोह अंतर्गत ग्राम बभनपुर निवासी सुजय विक्रम सिंह ने डी. फिल् की उपाधि प्राप्त करके क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनके पिता जयदीप सिंह गीता प्रेस गोरखपुर में कल्याण मासिक पत्रिका के संपादकीय प्रभारी हैं और माता सुमन सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रायबरेली में उप प्रधानाचार्य के पद पर सेवारत हैं। काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी ने 104 वें दीक्षांत समारोह में उन्हें यह उपाधि प्रदान की। विद्वत् परिषद की अनुशंसा पर विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित अपेक्षाओं को पूरा करने पर 2024 में उन्हें हिस्ट्री ऑफ आर्ट विभाग से टूरिज्म मैनेजमेंट विषय में डॉक्टर ऑफ फिलासफी की उपाधि से नवाजा गया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह, क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार कोरी, जिला क. सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कामतानाथ सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह, एडवोकेट राजीव द्विवेदी सहित सैकड़ो लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Author: Vikas Srivastava










