Search
Close this search box.

परम्परागत खेल प्रतियोगिता के सातवें दिन राजभवन में विभिन्न रोमांचक खेलों का हुआ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

परम्परागत खेल प्रतियोगिता के सातवें दिन राजभवन में विभिन्न रोमांचक खेलों का हुआ आयोजन

 

पवन श्रीवास्तव 

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा और मार्गदर्शन में परम्परागत खेल प्रतियोगिता-2025 के अंतर्गत सातवें दिन राजभवन में विभिन्न रोमांचक खेलों का आयोजन किया गया।

आज के खेलों में ऊंची कूद और लंबी कूद के पुरुष एवं महिला वर्ग के मुकाबले मुख्य आकर्षण रहे। प्रतिभागियों ने अपनी शारीरिक क्षमता और तकनीकी कौशल का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। इसके साथ ही रस्साकसी पुरुष वर्ग का आयोजन भी हुआ जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी सामूहिक ताकत और रणनीति से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। यह खेल न केवल शारीरिक शक्ति, बल्कि टीम भावना और आपसी तालमेल का परिचायक रहा। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारी व कर्मचारीगण, प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें