बस अड्डे को विकसित किए जाने हेतु डीएम ने किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बस अड्डे को विकसित किए जाने हेतु डीएम ने किया निरीक्षण

 कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए जिससे जन सामान्य को उसका लाभ मिल सके :अदिति सिंह

 

रायबरेली।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सदर विधायक अदिति सिंह के साथ जनपद के बस अड्डे को पी०पी०पी० मॉडल पर विकसित किए जाने हेतु बस अड्डे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी ने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए की आवश्यकता अनुसार बसों की पार्किंग तथा ठहराव हेतु व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएं, लगभग 50 बसों की पार्किंग की व्यवस्था बनाई जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बस अड्डे में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने से बसें सड़कों पर खड़ी होती है और जाम की समस्या उत्पन्न होती है, जिससे यातायात प्रभावित होता है। बस अड्डे में पर्याप्त बसों की पार्किंग की व्यवस्था होने पर बसें अपने निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ी होंगी जिससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी, यातायात सुगम बना रहेगा।

सदर विधायक अदिति सिंह ने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को शीघ्र कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए, जिससे की जन सामान्य को जल्द से जल्द उसका लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, एआरएम दिनेश चंद श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें