पेयजल की समस्या के दृष्टिगत नई बोरिंग का कार्य प्रारम्भ
पवन श्रीवास्तव

नसीराबाद, रायबरेली।
नगर पंचायत में पेयजल की समस्या को लेकर लगातार बढ़ रही जन शिकायतों को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा नई बोरिंग का कार्य आरम्भ कराया गया।

नगर पंचायत में बढ़ रही पानी की समस्या को लेकर जनता लगातार शिकायत कर रही थी कि वर्तमान में जल निगम से दूषित पानी मिल रहा है। उक्त प्रकरण को नगर पंचायत अध्यक्ष मो०अली (फाकिर) ने गंभीरता से लिया और लगातार शासन से पत्राचार किया। जिसके बाद उनकी मेहनत रंग लाई और बोरिग और टंकी से कनेक्शन जोड़ने के लिए साठ लाख का बजट प्राप्त हुआ। बजट प्राप्त होते ही गुरुवार को थाना नसीराबाद के समीप पार्क में बोरिंग का कार्य प्रारम्भ करवाया गया। इस अवसर पर मो. जमाल, मो. आदिल, पवन मौर्य नायक, गाँधी, नीरज सोनी आदि उपस्थित रहे।









