नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बनकर देश व समाज सेवा में आगे आने हेतु युवाओं से आवाह्न 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बनकर देश व समाज सेवा में आगे आने हेतु युवाओं से आवाह्न 

 

पवन श्रीवास्तव 

रायबरेली। 

युवा कार्यकम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पूरे देश में माई भारत नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में नामांकन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए नेहरू युवा केन्द्र रायबरेली उपनिदेशक समर बहादुर सिंह ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी आवाह्न युवाओं को राष्ट्रीय सेवा में भाग लेने और आपातकालीन तथा संकट की स्थितियों में अहम भूमिका निभाने के लिए किया जा रहा है। स्वयंसेवक बनने के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इस पंजीयन का उद्देश्य प्रशिक्षित, तत्पर और सक्षम स्वयंसेवक बल का निर्माण करना है। जो प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, सार्वजनिक आपात स्थितियों और अन्य परिस्थितियों में नागरिक प्रशासन की सहायता कर सकें।

एपीए विनय मिश्र ने बताया कि नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक इस दिशा में स्थानीय प्रशासन को विभिन्न सेवाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान करेंगे। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बनने के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। पंजीकरण का पोर्टल https://mybharat.gov.in पर उपलब्ध है।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें