Search
Close this search box.

चेयरमैन व अधिशाषी अधिकारी ने किया विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चेयरमैन व अधिशाषी अधिकारी ने किया विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

 

पवन श्रीवास्तव

रायबरेली।

नगर पंचायत में विकास कार्यों में तेज़ी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नगर पंचायत नसीराबाद अध्यक्ष मोहम्मद अली और अधिशासी अधिकारी राजभान शुक्ला ने वार्ड में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता से कोई समझौता न करने की सख्त हिदायत दी।

निरीक्षण में विशेष रूप से महत्वपूर्ण परियोजनाओं का जायज़ा लिया गया। सबसे पहले वार्ड नं.1 लाला की बाजार अवस्थापना विकास निधि के तहत बन रही रोड निर्माण की गुणवत्ता जांची गई तत्पश्चात वार्ड 6 शिवनगर इंटरलाकिंग निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण कर समय पर पूरा करने पर ज़ोर दिया गया। वार्ड 10 पेयजल शहर की जीवनरेखा, पेयजल आपूर्ति हेतु पाइपलाइन विस्तार कार्य को देखा गया ताकि हर घर में शुद्ध जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

अधिकारियों ने वार्ड 9 गुड़खेत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत कराए जा रहे सीसी रोड कार्य को परखा, जिससे इलाके में आवागमन आसान हो सके। अधिशाषी अधिकारी राजभान शुक्ला ने कहा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अध्यक्ष मोहम्मद अली ने मौके पर मौजूद ठेकेदारों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता उत्कृष्ट होनी चाहिए। ईओ राजभान शुक्ला ने कहा कि निर्धारित मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के समय समाजसेवी मोहम्मद नासिर के साथ नगर पंचायत का स्टाफ भी मौजूद रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें