Search
Close this search box.

बार काउंसिल चुनाव हेतु सुभाष चंद्र बोस सेवा फाउंडेशन ने किया यशपाल सिंह का समर्थन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बार काउंसिल चुनाव हेतु सुभाष चंद्र बोस सेवा फाउंडेशन ने किया यशपाल सिंह का समर्थन

अधिवक्ताओं ने लिया यशपाल सिंह के समर्थन का संकल्प

संवाददाता

रायबरेली।

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के चौथे एवं अंतिम चरण में सुभाष चंद्र बोस सेवा फाउंडेशन ने रायबरेली से सदस्य पद प्रत्याशी वरिष्ठ अधिवक्ता यशपाल सिंह को अपना समर्थन दिया। नगर के दीप पैलेस में आयोजित एक बैठक में समस्त पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता यशपाल सिंह के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया। फाउंडेशन के अध्यक्ष अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि यशपाल सिंह न केवल एक अनुभवी अधिवक्ता हैं, बल्कि कानून और समाज सेवा के क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय रहते हुए अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहे हैं।

सेंट्रल बार रायबरेली के पूर्व अध्यक्ष कमलेश चंद्र पांडेय तथा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने यशपाल सिंह को अधिवक्ताओं का सच्चा हितैषी बताते हुए कहा कि उन्हें न केवल जिले में बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में प्रत्येक वर्ग के अधिवक्ताओं का व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। फाउंडेशन के सचिव एडवोकेट अनूप श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने एक स्वर में प्रत्याशी यशपाल सिंह को प्रथम वरीयता का मत देने का निर्णय लिया। इसके साथ ही पत्रकार वार्ता के माध्यम से वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सदस्य प्रत्याशी यशपाल सिंह ने अधिवक्ताओं के हित में अपना दृष्टिकोण रखते हुए प्रदेश के समस्त अधिवक्ताओं से मतपत्र पर क्रम संख्या 330 पर प्रथम वरीयता में मतदान कर समर्थन की अपील की।

उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अम्बरीष अग्रवाल, विजय द्विवेदी, कमलेश चंद्र श्रीवास्तव, विजय मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव, राजकुमार, उत्तम श्रीवास्तव, राहुल यादव, मयंक खरे, योगेन्द्र शुक्ला, पुनीत सिंह जगाधरी, शशिकांत, अमरेश श्रीवास्तव, प्रभु कुमार, प्रदीप कुमार, इन्द्र कुमार सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें