Search
Close this search box.

ग्राम सभा रहवां में सम्पन्न हुई सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्राम सभा रहवां में सम्पन्न हुई सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बैठक

गुटखा खाकर बैठे पंचायत सचिव

अधिकारियों के समक्ष हुआ गुटखा वितरण 

 

रायबरेली।

जनपद की सदर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा रहवां में राशन वितरण में अनियमितता के चलते कोटा निलंबन के पश्चात दूसरी खुली बैठक कराई गई। यह बैठक पंचायत सचिव अरविंद कुमार की अगुवाई तथा ग्राम प्रधान सुषमा चौरसिया व जेई एमआई प्रताप सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में कुल 55 स्थानीय निवासी उपस्थित रहे साथ ही कोटा आवंटन हेतु कुल 11 आवेदकों ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया और सर्वसम्मति से चुनाव के माध्यम से कोटा आवंटन की मांग की। बैठक के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

हालांकि यह बैठक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई किंतु इस सारी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए जब बैठक के दौरान ही अधिकारियों के समक्ष एक युवक द्वारा ग्रामीणों के मध्य गुटखा वितरण किया गया। इतना ही नही बैठक की अगुवाई कर रहे पंचायत सचिव अरविंद कुमार भी मुंह में गुटखा दबाए सुनवाई करते दिखाई दिए। प्राप्त जानकारी अनुसार गुटखा वितरण करने वाला युवक पूर्व कोटेदार प्रमोद अवस्थी का भतीजा है जो अपने समर्थकों को गुटखा वितरित कर रहा था, जिसके चलते यह सारी व्यवस्था मात्र खानापूर्ति तक सिमट कर रह गई। इस सम्बन्ध में जब पंचायत सचिव अरविंद कुमार से बात की गई तो पहले तो उन्होंने टालने का प्रयास किया किन्तु बाद में गलती स्वीकार करते हुए कहा कि आगे से ध्यान रखा जाएगा कि दोबारा ऐसा न हो।

Leave a Comment

और पढ़ें